Collector
भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Central Electronics Limited (CEL) में 200 मेगावाट पीक (MWp) क्षमता वाली स्वचालित सोलर मॉड्यूल उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया गया। | Collector
भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Central Electronics Limited (CEL) में 200 मेगावाट पीक (MWp) क्षमता वाली स्वचालित सोलर मॉड्यूल उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया गया।
Sudarshan News

भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Central Electronics Limited (CEL) में 200 मेगावाट पीक (MWp) क्षमता वाली स्वचालित सोलर मॉड्यूल उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया गया।

*ग़ाज़ियाबाद*:- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि CEL देश में सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी संस्था रही है और यहीं देश का पहला सोलर पैनल तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि अब कंपनी केवल सोलर सेल निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि विंड एनर्जी सेक्टर में भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घरेलू स्तर पर सोलर उपकरण निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नई 200 MWp स्वचालित उत्पादन इकाई अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले सोलर मॉड्यूल का उत्पादन होगा। इससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अक्षय ऊर्जा भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी ताकत बनेगी और CEL जैसी संस्थाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Go to News Site