Collector
यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में आया 50 हजार का ईनामी | Collector
यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में आया 50 हजार का ईनामी
Sudarshan News

यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में आया 50 हजार का ईनामी

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ एस०टी०एफ० उत्तर प्रदेश को जनपद चंदौली से वांछित रू० 50,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त आशुतोष सिंह को जनपद लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। एसटीएफ उ०प्र० को विगत कुछ दिनों से फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनाएँ प्राप्त हो रहीं थीं। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों /टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश के क्रम में लाल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उ०प्र० के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के क्रम में एसटीएफ टीम जनपद-लखनऊ में भ्रमणशील थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्त आशुतोष सिंह उपरोक्त मां गायत्री स्वीट्स एवं नमकीन, निकट नाबार्ड बैंक, पावर हाउस रोड, एलडीए कॉलोनी थाना क्षेत्र आशियाना, लखनऊ पर मौजूद है। प्राप्त सूचना पर मुख्य आरक्षी गौरव सिंह, विनोद सिंह व अखिलेश कुमार की टीम द्वारा वांछित अभियुक्त आशुतोष सिंह को उपरोक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि जून 2025 में हमारे पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश हो रही थी पैमाइश के दौरान मेरे ही परिवार के शैलेन्द्र कुमार सिंह से वाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान मैंने अपने मित्र गोलू उर्फ राजीव सिंह के साथ मिलकर शैलेंद्र सिंह को दौड़कर जान से मारने की धमकी दी और हवा में कई राउंड फायर किए और वहां से भाग निकले, जिसके कारण मेरे ऊपर उपरोक्त मुकदमा जून 2025 में दर्ज हो गया। इसलिए मैं छिप-छिप कर लखनऊ में रह रहा था ।

Go to News Site