Sudarshan News
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (14 मई) को श्रीलंका में आयोजित होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। इस 15 सदस्यीय टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है। News India A squad for ODI tri-series in Sri Lanka announced. The upcoming tri-series is scheduled to be held in June, 2026. More Details ▶️ https://t.co/ZmL2u1boAW pic.twitter.com/7WXzZeeUFq — BCCI (@BCCI) May 14, 2026 टीम में रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जिससे चयनकर्ताओं ने नए टैलेंट पर भरोसा जताया है। टीम में कई युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ट्राई सीरीज का आयोजन 9 जून से यह ट्राई सीरीज 9 जून से शुरू होगी, जिसमें इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाएंगे और मुख्य रूप से दांबुला में आयोजित होंगे। इसके अलावा कुछ मल्टी-डे मुकाबले गाले में खेले जाएंगे। पूरा मैच शेड्यूल जारी सीरीज का पहला मैच 9 जून को इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच होगा। इसके बाद 11 जून को इंडिया-ए का मुकाबला अफगानिस्तान-ए से होगा। लीग स्टेज के मैच 19 जून तक चलेंगे, जबकि फाइनल 21 जून को खेला जाएगा। इंडिया-ए का पूरा स्क्वॉड तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान। वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी खास नजरें इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। 11 मैचों में उन्होंने 440 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा है।
Go to News Site