Dainik Bhaskar
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को नगर निगम ने बुलडोजर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक दफ्तर और एक क्लॉक टावर गिरा दिया। स्थानीय लोगों ने काफी समय पहले इसके अवैध होने की शिकायत की थी। द हिंदू के मुताबिक, TMC का ऑफिस और टावर खेल के मैदान पर कब्जा करके बनाया गया था। इससे पहले 5 मई को चुनावी नतीजों के अगले दिन ही कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में भी एक TMC का दफ्तर गिराया गया था। 2025 में कोर्ट ने दफ्तर को अवैध बताया साल 2025 में ही कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दे दिया था, लेकिन तब अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इस टावर का उद्घाटन पूर्व मंत्री अरूप विश्वास ने किया था, जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए हैं। कोलकाता के न्यू मार्केट में TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला 5 मई को कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान TMC ऑफिस पर बुलडोजर भी चला था। वहीं, आसनसोल में देर रात TMC ऑफिस में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा, जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में आग लगा दी गई। पार्टी ने भाजपा समर्थकों पर आगजनी का आरोप लगाया था। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या:नॉर्थ 24 परगना में 4 गोलियां मारी; TMC कार्यकर्ताओं पर मर्डर का आरोप पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था। पूरी खबर पढ़ें…
Go to News Site