Collector
‘प्लीज मुझे जाने दो, मेरे तीन बच्चे हैं’, दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता ने रो-रोकर आरोपियों से लगाई थी गुहार | Collector
‘प्लीज मुझे जाने दो, मेरे तीन बच्चे हैं’, दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता ने रो-रोकर आरोपियों से लगाई थी गुहार
Rajasthan Patrika

‘प्लीज मुझे जाने दो, मेरे तीन बच्चे हैं’, दिल्ली में दुष्कर्म पीड़िता ने रो-रोकर आरोपियों से लगाई थी गुहार

दिल्ली में एक प्राइवेट बस में दो दरिंदो ने एक 30 वर्षीय महिला का सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब घटना पर पीड़ित महिला का बयान आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह भाई के घर पर सामान शिफ्ट करने के बाद अपने घर की ओर लौट रही थी। तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉपपर निजी बस आकर रुकी। समय पूछा तो बस में खड़े व्यक्ति ने अंदर बुला लिया। जैसे ही महिला चढ़ी, ड्राइवर ने बस बढ़ा दी। उस समय बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे।

Go to News Site