Collector
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा; अब रोजमर्रा की चीजों पर बढ़ेगा महंगाई का असर | Collector
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा; अब रोजमर्रा की चीजों पर बढ़ेगा महंगाई का असर
Sudarshan News

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा; अब रोजमर्रा की चीजों पर बढ़ेगा महंगाई का असर

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल करीब 3 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दामों में भी 3 रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल लगभग 98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कुछ समय पहले तक जो क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, उसकी कीमत अब 120 डॉलर के पार पहुंच चुकी है। इसका सीधा असर भारत की तेल कंपनियों पर पड़ा है, जिन्हें रोजाना भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था। करीब चार वर्षों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अब तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे के चलते सरकार को कीमतों में इजाफा करना पड़ा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में लगभग 3 रुपए और डीजल में भी इसी के आसपास बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। लंबे समय तक कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश की गई, लेकिन लगातार बढ़ते घाटे के कारण तेल कंपनियों ने आखिरकार कीमतें बढ़ा दीं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए अनावश्यक विदेश यात्राओं और सोने की खरीद को टालने की सलाह भी दी थी। अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भारतीय मुद्रा पर भी पड़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली है, जिससे आयात महंगा हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक संकट लंबे समय तक जारी रहा तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।

Go to News Site