Dainik Bhaskar
चंडीगढ़ स्थित राजभवन कूच करने मोहाली बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान पुलिस से भिड़ गए। किसान कर्ज सीमा और MSP बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते दो बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। जिसको कूदकर पार करते प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी जब किसान नहीं रुके तो उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछारें तक की गईं। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी भी शामिल हैं, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS… इन मांगों को लेकर किसान कर रहे प्रदर्शन…. चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पीछे वाली चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन किया गया है। मटौर बैरियर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी जगह ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Go to News Site