Collector
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक सम्पन्न | Collector
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक सम्पन्न
Sudarshan News

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक सम्पन्न

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आज रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में लखनऊ मण्डल के छह जनपदों—लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई एवं लखीमपुर खीरी से संबंधित विभिन्न परिवहन प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी0, उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र, संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ, संभागीय परिवहन, अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ सहित लखनऊ संभाग के समस्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में लखनऊ संभाग के अंतर्गत संचालित ऑटो, टेम्पो, बस एवं स्थायी ठेका वाहनों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 170 स्टेज कैरिज बसों के परमिट हेतु प्राप्त 170 आवेदनों, ऑटो/टेम्पो परमिटों के नवीनीकरण हेतु प्राप्त 08 आवेदनों तथा ऑटो/बस परमिटों के पृष्ठांकन से संबंधित 10 प्रार्थना पत्रों पर विचार कर स्वीकृत प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कैरिज बाय रोड एक्ट के अंतर्गत प्राप्त 01 आवेदन पत्र पर सुनवाई करते हुए नियमानुसार नवीनीकरण किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाए जाने के उद्देश्य से वाहनों के परमिट नवीनीकरण, संचालन व्यवस्था, मार्ग निर्धारण, यातायात प्रबंधन, यात्री सुविधाओं एवं परिवहन नियमों के अनुपालन से संबंधित विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त एजेंडा में सम्मिलित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तारपूर्वक विचार करते हुए मण्डलायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उक्त बैठक में एजेंडा बिंदुओं से संबंधित वाहन स्वामियों, ऑटो/टेम्पो/बस यूनियनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण उपरांत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा यथासंभव अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा परिवहन व्यवस्था को अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए गए।

Go to News Site