Rajasthan Patrika
Hizbul Mujahideen Terror Network: घाटी में दहशतगर्दों के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंक के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया। पाकिस्तान में बैठकर हिजबुल मुजाहिदीन के लिए साजिश रचने वाले आतंकी ‘हैदर’ की सोपोर में करोड़ों की संपत्ति जब्त किया। राजस्व विभाग के साथ मिलकर हुई इस कार्रवाई में 16 मरला जमीन जब्त की गई। कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित हैदर PoK से आतंक का हैंडलर बनकर युवाओं को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि टेरर इकोसिस्टम को जड़ से मिटा दिया जाएगा।
Go to News Site