Collector
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान का आयोजन | Collector
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान का आयोजन
Sudarshan News

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान का आयोजन

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 14 मई 2026 को लखनऊ–रायबरेली–लखनऊ खंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ - यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 14241 नौचंदी एक्सप्रेस में देर शाम तक संचालित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, समार्थ गुप्ता के दिशा-निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में टिकट चेकिंग के 07 तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 06 कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान अनाधिकृत एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 245 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे ₹1,00,800/- किराया तथा ₹82,570/- जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार अभियान के माध्यम से कुल ₹1,83,370/- का राजस्व अर्जित किया गया। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं, ताकि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके तथा नियमपूर्वक यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।लखनऊ मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करते हुए रेल प्रशासन का सहयोग करें।

Go to News Site