Collector
‘लैंडिंग से पहले होगा धमाका’, मलेशिया से हैदराबाद आ रही एयरएशिया की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी | Collector
‘लैंडिंग से पहले होगा धमाका’, मलेशिया से हैदराबाद आ रही एयरएशिया की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Rajasthan Patrika

‘लैंडिंग से पहले होगा धमाका’, मलेशिया से हैदराबाद आ रही एयरएशिया की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया, जब अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया कि मलेशिया से हैदराबाद आने वाली एयरएशिया फ्लाइट को उसके गंतव्य तक पहुंचने से पहले उडा दिया जाएगा। इस सूचना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। बताया गया कि ईमेल किसी अज्ञात शरारती व्यक्ति की ओर से भेजा गया था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और एयरपोर्ट परिसर में निगरानी को और कडा कर दिया गया है।

Go to News Site