Collector
रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग:एसी कोच बी-1 से उठी लपटें, दो डिब्बे चपेट में, 68 यात्रियों को बचाया; रेल मार्ग बंद | Collector
रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग:एसी कोच बी-1 से उठी लपटें, दो डिब्बे चपेट में, 68 यात्रियों को बचाया; रेल मार्ग बंद
Dainik Bhaskar

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग:एसी कोच बी-1 से उठी लपटें, दो डिब्बे चपेट में, 68 यात्रियों को बचाया; रेल मार्ग बंद

रतलाम जिले के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। आग एसी कोच बी-1 में लगी, जिसकी चपेट में ट्रेन के दो कोच आ गए। घटना के बाद ट्रेन में लगे रेलवे के हूटर बजने लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम रेल मंडल मुख्यालय नजदीक होने के कारण रतलाम मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, राहत और बचाव कार्य के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन भी सुबह घटना स्थल के लिए भेजी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य में जुटे हैं। खबर अपडेट की जा रही है….

Go to News Site