Rajasthan Patrika
Petrol Diesel Rates India: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। दरअसल, तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। इस बार पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई यह वृद्धि आम जनता के लिए दोहरा झटका है, क्योंकि गत शुक्रवार यानी 15 मई को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी की थी। एक सप्ताह के भीतर तेल कंपनियों द्वारा ईंधन की कीमतों में दूसरी बार वृद्धि की गई है।
Go to News Site