Collector
जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु बैठक आहूत | Collector
जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु बैठक आहूत
Sudarshan News

जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु बैठक आहूत

*गाजियाबाद।* जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 को सकुशल, शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं एवं दिशा-निर्देशों की विस्तार से समीक्षा की गई। लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन दिनांक 21 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को एक पाली में प्रातः 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक किया जाएगा। जनपद में परीक्षा हेतु कुल 26 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लगभग 11—12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 26 सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट भी नियुक्त किए गए हैं। बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट को परीक्षा के सफल संचालन हेतु निर्देशिका पुस्तिका एवं आवश्यक पत्र जारी कर दिए गए हैं तथा परिचय पत्रों का वितरण भी पूर्ण कर लिया गया है। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा दिवस पर मुख्य कोषागार से अपने परीक्षा केन्द्रों से संबंधित गोपनीय सीलबंद पैकेट प्राप्त कर आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर आवागमन के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें तथा परीक्षा से एक दिन पूर्व केन्द्र व्यवस्थापकों एवं इन्वीजिलेटरों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा प्रारम्भ होने से ढाई घंटे पूर्व अर्थात प्रातः 07:30 बजे अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Go to News Site