AajTak
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को कथित चुनावी धांधली के कारण रद्द कर रिपोलिंग का आदेश दिया था. इस सीट पर बीजेपी, टीएमसी, सीपीआई और कांग्रेस समेत कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं. हालांकि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने रिपोलिंग से पहले चुनावी मुकाबले से पीछे हटने की घोषणा की, लेकिन नामांकन वापसी की समयसीमा खत्म होने के कारण उनका नाम अब भी चुनावी मैदान में बना हुआ है. इस सीट पर दोबारा मतदान ने बंगाल की राजनीति में नया सियासी मोड़ ला दिया है.
Go to News Site