Collector
Ebola Alert: इबोला को लेकर भारत अलर्ट! लक्षण दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह; एयरपोर्ट्स के लिए भी जारी की एडवाइजरी | Collector
Ebola Alert: इबोला को लेकर भारत अलर्ट! लक्षण दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह; एयरपोर्ट्स के लिए भी जारी की एडवाइजरी
Sudarshan News

Ebola Alert: इबोला को लेकर भारत अलर्ट! लक्षण दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह; एयरपोर्ट्स के लिए भी जारी की एडवाइजरी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में सतर्कता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला को “पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न” घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार ने भी स्थिति पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। WHO की चेतावनी के बाद भारत ने भी संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है। खासकर उन देशों से आने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जहां इबोला संक्रमण के मामले सामने आए हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) की ओर से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और साउथ सूडान जैसे हाई-रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग को सख्त करने को कहा गया है। एडवाइजरी के अनुसार यदि किसी यात्री में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी-दस्त, गले में खराश या असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण पाए जाते हैं, तो उसे इमिग्रेशन प्रक्रिया से पहले ही एयरपोर्ट हेल्थ अधिकारी को सूचित करना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की लगातार निगरानी स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) और इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) सहित अन्य एजेंसियां लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और देश में खतरे की स्थिति बेहद कम है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति संक्रमित मरीज के शरीर के तरल पदार्थ (blood या body fluids) के संपर्क में आया है तो उसकी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, भारत आने के बाद 21 दिनों के भीतर यदि किसी में लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने और अपनी यात्रा इतिहास साझा करने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन पूरे स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें, क्योंकि इबोला एक अत्यंत गंभीर और संक्रामक बीमारी है, जिसके प्रति किसी भी तरह की लापरवाही जोखिम बढ़ा सकती है।

Go to News Site