Collector
नीट छात्रों को पंजाब सरकार का तोहफा; 20 से 22 जून तक अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का किया ऐलान | Collector
नीट छात्रों को पंजाब सरकार का तोहफा;  20 से 22 जून तक अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का किया ऐलान
Sudarshan News

नीट छात्रों को पंजाब सरकार का तोहफा; 20 से 22 जून तक अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस सेवा का किया ऐलान

पंजाब सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਗਰੀਬ ਵਿਦਿਆਰਥੀ NEET ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰ ਤੱਕ ਜਾਣ ਲਈ ਕਿਰਾਏ ਲਈ ਪੈਸੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੇ। ਜਦੋਂ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜੀ ਨੇ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ NEET ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ, ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਦਦ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। NEET ਪ੍ਰੀਖਿਆ 21 ਜੂਨ ਨੂੰ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 20, 21 ਅਤੇ 22 ਜੂਨ… — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 20, 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कई आर्थिक रूप से कमजोर छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए यात्रा खर्च वहन नहीं कर पाते, ऐसे में सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार के अनुसार, नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में परीक्षार्थियों से किराया नहीं लिया जाएगा। छात्रों को केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार का कहना है कि यह निर्णय विशेष रूप से उन छात्रों के हित में लिया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इससे उन्हें समय पर और बिना किसी परेशानी के परीक्षा देने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि नीट यूजी परीक्षा 21 जून को निर्धारित है। इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक विवाद के चलते 11 मई को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। केजरीवाल ने की पंजाब सरकार की सराहना आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के इस कदम की सराहना की है। अपने पंजाब दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार के कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहल पहले कभी नहीं देखी गई। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों की आलोचना का भी उल्लेख किया।

Go to News Site