News18 India
Jodhpur Miracle Baby Birth: जोधपुर ग्रामीण के केरू अस्पताल में घंटियाला निवासी लीला देवी ने सामान्य प्रसव से 5 किलो 200 ग्राम वजन की बच्ची को जन्म दिया. इतनी ज्यादा वजन वाली बच्ची का नॉर्मल डिलीवरी से जन्म होना इलाके में चर्चा का विषय बन गया. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया. मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. अस्पताल में बच्ची को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है और परिवार इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहा है.
Go to News Site