Collector
मारा गया भारत का एक और दुश्मन... पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ढेर; PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली | Collector
मारा गया भारत का एक और दुश्मन... पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ढेर; PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
Sudarshan News

मारा गया भारत का एक और दुश्मन... पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ढेर; PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

मुजफ्फराबाद (पीओके) में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बताए जा रहे हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब हमजा बुरहान अपने कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उसे बेहद नजदीक से सिर में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमजा बुरहान को 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक माना जाता रहा है। इस हमले में CRPF के काफिले को निशाना बनाया गया था, जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश देखने को मिला था। जानकारी के अनुसार, हमजा बुरहान पाकिस्तान में अपनी पहचान छिपाकर काम कर रहा था। वह खुद को शिक्षक बताता था और एक शैक्षणिक संस्थान में प्रिंसिपल के रूप में भी कार्यरत रहा। इस पद का इस्तेमाल कथित तौर पर वह अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए करता था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसका असली नाम अरजुमंद गुलजार डार बताया जाता है। वह 2017 में पाकिस्तान चला गया था और बाद में आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ गया। संगठन में वह कमांडर स्तर की भूमिका में सक्रिय बताया जाता रहा है। उस पर युवाओं को उकसाकर आतंकी संगठनों में शामिल करने और भर्ती नेटवर्क चलाने के आरोप भी लगते रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह सीमा पार घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों में सहायता देने वाले नेटवर्क से भी जुड़ा था। जानकारों का यह भी दावा है कि उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से सुरक्षा और कार्यालय जैसी सुविधाएं मिली हुई थीं, ताकि वह अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सके। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। मुजफ्फराबाद को लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के केंद्र के रूप में देखा जाता रहा है। यहां कई संगठन सक्रिय होने की बात कही जाती है, जो सीमा पार गतिविधियों में शामिल रहते हैं। 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में विस्फोटक से भरी एक गाड़ी ने CRPF काफिले को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी 2019 को बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

Go to News Site