Dainik Bhaskar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात को दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार के कामकाज, मंत्रालयों के प्रदर्शन और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गई। करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का लक्ष्य और वादा है। उन्होंने मंत्रियों से तेजी से काम करने और फाइलों में देरी नहीं होने देने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के कामकाज को और आसान बनाया जाए और सुधारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार के पिछले 12 साल के काम और उपलब्धियों की जानकारी दें।
Go to News Site