Collector
बुढ़ापे में खराब स्वास्थ्य के लिए 80% लोग खुद जिम्मेदार, ऑक्सफोर्ड की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा | Collector
बुढ़ापे में खराब स्वास्थ्य के लिए 80% लोग खुद जिम्मेदार, ऑक्सफोर्ड की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Rajasthan Patrika

बुढ़ापे में खराब स्वास्थ्य के लिए 80% लोग खुद जिम्मेदार, ऑक्सफोर्ड की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

Oxford Smart Aging Summit: ऑक्सफोर्ड में पिछले हफ्ते आयोजित स्मार्ट एजिंग समिट में एक नई रिपोर्ट पेश की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुढ़ापे में खराब स्वास्थ्य के लिए कम से कम 80% व्यक्ति खुद जिम्मेदार होते हैं। साथ ही यह भी कहा है कि अगर लोग कम उम्र से ही अच्छी आदतें अपनाएं, जैसे- सही खाना खाएं, नियमित व्यायाम करें, शराब और धूम्रपान से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तो वे लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग अपनी उम्र और सेहत पर जितना सोचते हैं, उससे ज्यादा नियंत्रण रखते हैं। यह पहली एज-लेस रिपोर्ट ब्रिटेन के कई विशेषज्ञों ने मिलकर तैयार की है।

Go to News Site