News18 India
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूल फंक्शन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर स्टेज पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में मैडम जी बॉलीवुड गाने पर बेहद एनर्जेटिक अंदाज में डांस कर रही हैं और उनके क्यूट एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं. स्टूडेंट्स और वहां मौजूद लोग भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि टीचर का कॉन्फिडेंस और चेहरे की मुस्कान पूरे माहौल को और भी शानदार बना रही है. वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें, इस वीडियो को @gnchaldwani.official नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
Go to News Site