AajTak
उत्तर प्रदेश में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने राज्य सरकार और पुलिस विभाग से सवाल किया है कि गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल बाहुबलियों और दबंग नेताओं को आखिर किन आधारों पर हथियारों के लाइसेंस दिए गए. कोर्ट ने इस मामले में 19 चर्चित नामों का पूरा रिकॉर्ड तलब करते हुए यह भी जानकारी मांगी है कि उन्हें किस परिस्थिति में लाइसेंस जारी किए गए, उनके खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं और उन्हें किस प्रकार की सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई.
Go to News Site