Collector
15 साल से जंगलों में पानी पहुंचा रहा पंजाब का यह शख्स, भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों की बचा रहा जान | Collector
15 साल से जंगलों में पानी पहुंचा रहा पंजाब का यह शख्स, भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों की बचा रहा जान
Rajasthan Patrika

15 साल से जंगलों में पानी पहुंचा रहा पंजाब का यह शख्स, भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों की बचा रहा जान

Harpal Singh Pali Ropar Water Man: यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इंसान के साथ बेजुबान जानवर भी तपीश की वजह से परेशान हैं। ऐसे भीषण दौर में, पंजाब के रोपण जिले में एक ऐसा शख्स है जो जानवरों की प्यास बुझाकर उनकी जान बचाने का काम पिछले 15 सालों से कर रहा है। दरअसल, शिवालिक की पहाड़ियों के बीच हर दूसरे दिन एक ट्रैक्टर के द्वारा एक टैंकर पानी लेकर जंंगल में जाता है। ट्रैक्टर का आवाज दूर से ही सुनकर जंगली सूअर, सांभर, नीलगाय और मोर पानी के गड्ढों की तरफ दौड़ने लगते हैं। मानों उन्हें पता होता है कि उनके ‘वॉटर मैन’ यानी हरपाल सिंह पाली उनके लिए जीवन अमृत लेकर आ चुके हैं।

Go to News Site