Collector
Mainpat Viral Video: ऐसी भी बहू! 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर पेंशन दिलाने पहुंची 6 किमी दूर बैंक, आंखों में आए आंसू | Collector
Mainpat Viral Video: ऐसी भी बहू! 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर पेंशन दिलाने पहुंची 6 किमी दूर बैंक, आंखों में आए आंसू
Rajasthan Patrika

Mainpat Viral Video: ऐसी भी बहू! 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर पेंशन दिलाने पहुंची 6 किमी दूर बैंक, आंखों में आए आंसू

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट (Mainpat) से सास-बहू की बेबसी व लाचारी की भावुक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर मन कौंध जाएगा। दरअसल एक महिला अपनी 90 वर्षीय सास को 500 रुपए की पेंशन दिलाने पीठ पर लादकर बैंक पहुंची। रास्ते में स्थानीय युवाओं ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Mainpat Viral Video) कर दिया। यह वीडियो छत्तीसगढ़ सरकार के विकास के दावों की हकीकत बयां कर रहा है। जब बहू से पूछा गया तो उसने बताया कि पहले घर पर पेंशन की राशि मिल जाती थी, लेकिन पिछले कई महीने से इसी तरह बैंक आना पड़ रहा है। अपनी लाचारी बताते हुए उसकी आंखों में आसू आ गए।

Go to News Site