AajTak
उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह मामला भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य की शिकायत पर दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार अजय राय के साथ अन्य लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपों में बिना प्रशासनिक अनुमति कार्यक्रम आयोजित करना और रास्ता बाधित करने जैसे बिंदु भी शामिल हैं.
Go to News Site