Sudarshan News
इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। इस दौरान वीरेन्द्र यादव, रमापति विश्कर्मा, मोहन यादव, विष्णु कुमार व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अनाधिकृत रूप से विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल व स्टोर रूम आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
Go to News Site