Rajasthan Patrika
Jitan Ram Manjhi stone pelting incident: केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतनराम मांझी पर बिहार के गया जिले में हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खिजरसराय में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में वे संबोधन दे रहे थे, तभी असामाजिक तत्वों ने उन पर पत्थर फेंक दिए। पत्थर उनके काफी करीब गिरे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है।
Go to News Site