Rajasthan Patrika
India US Visa Dispute: दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) के बीच हुई बैठक में वीजा विवाद का मुद्दा गरमा गया। विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय यात्रियों को अमेरिकी वीजा मिलने में हो रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया। जिस पर मार्को रुबियो ने कहा कि ‘ये नियम भारत को निशाना बनाकर नहीं बनाए गए हैं।’ इस बैठक में पश्चिम एशिया, व्यापार समझौते और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। रुबियो ने भारत को ‘रणनीतिक सहयोगी’ बताते हुए कहा कि दोनों देशों का रिश्ता दुनिया के सबसे मजबूत साझेदारियों में से एक है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस आने का औपचारिक न्योता भी दिया गया।
Go to News Site