AajTak
ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जबलपुर के युवक की शादी जिस युवती से कराई गई, वह पहले से शादीशुदा निकली. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शादी में भाई बनकर कन्यादान कराने वाला युवक ही दुल्हन का असली पति निकला. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत सात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
Go to News Site