Rajasthan Patrika
S Jaishankar-Marco Rubio: नई दिल्ली में भारत-अमेरिका उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। अमेरिका में भारतीयों पर हो रही नस्लीय टिप्पणियों के सवाल पर रुबियो ने कहा कि ‘दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।’ उन्होंने साफ किया कि कुछ लोगों की नकारात्मक सोच पूरे अमेरिकी समाज को नहीं दर्शाती। रुबियो ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सबसे सफल और सम्मानित प्रवासियों में से एक बताया। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और आगामी क्वाड (Quad) बैठक से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर भी अहम चर्चा की।
Go to News Site