Collector
Explainer: ईद से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बुलंद की आवाज, क्या गाय बनेगी राष्ट्रीय पशु ? चुप्पी साधे बैठी सरकार | Collector
Explainer: ईद से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बुलंद की आवाज, क्या गाय बनेगी राष्ट्रीय पशु ? चुप्पी साधे बैठी सरकार
Rajasthan Patrika

Explainer: ईद से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बुलंद की आवाज, क्या गाय बनेगी राष्ट्रीय पशु ? चुप्पी साधे बैठी सरकार

Cow as National Animal : देश की राजनीति में गो रक्षा का मुद्दा हमेशा से संवेदनशील रहा है, लेकिन इस बार ईदुल जुहा ( Eid ul-Zuha) से पहले इस मामले ने एक बेहद हैरान करने वाला मोड़ ले लिया है। सर्वोच्च मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना अरशद मदनी सहित देश भर के मुस्लिम धर्मगुरु अब खुल कर यह मांग कर रहे हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए। पश्चिम बंगाल के बाद तेलंगाना से उठी यह चिंगारी अब पूरे देश में फैल रही है। दिलचस्प बात यह है कि जिन संगठनों और नेताओं को इस मांग पर सबसे ज्यादा खुश होना चाहिए था, वे पूरी तरह से खामोश हैं। गोवध को लेकर हमेशा मुखर रहने वाली केंद्र सरकार और हिंदूवादी संगठन इस अचानक आई मांग के कारण असमंजस में नहीं, गहरे चक्रव्यूह में फंस गए हैं।

Go to News Site