Rajasthan Patrika
Congress Leader Jairam Ramesh On Modi Government: कांग्रेस लगातार सरकार पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। इस बार मामला भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भारत अगले पांच सालों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि आखिर भारत सरकार ने अब तक इस व्यापार समझौते को खत्म क्यों नहीं किया, जबकि कुछ दूसरे देशों ने अमेरिकी फैसलों के बाद ऐसे समझौतों से पीछे हटने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने जरूरत से ज्यादा झुकाव दिखाया है। आपको बता दें किअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं।
Go to News Site