AajTak
अगर आज आपकी कोई परीक्षा है तो मिश्री खाकर घर से चलें, इससे आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। अगर आज आपका इंटरव्यू है तो चीनी खाकर जाना फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण मीटिंग हो तो शिव जी को जल चढ़ाएं, काम आसानी से पूरा होगा। यदि आपको डॉक्टर के पास या अस्पताल इलाज के लिए जाना है तो चंदन का तिलक लगाकर जाएं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बड़ी खरीददारी जैसे वाहन, भूमि, भवन या आभूषण के लिए सफेद रुमाल साथ रखना लाभदायक होगा। ये सरल उपाय जीवन में कामयाबी और स्वास्थ्य के लिए सहायक साबित होते हैं।
Go to News Site