Collector
पंजाब में AAP को बड़ी ताकत; पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा पार्टी में शामिल | Collector
पंजाब में AAP को बड़ी ताकत; पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा पार्टी में शामिल
Sudarshan News

पंजाब में AAP को बड़ी ताकत; पूर्व राज्यसभा सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को सोमवार को बड़ा मजबूतीभरा समर्थन मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी दी कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां ‘आप’ परिवार में शामिल हो गई हैं। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵੱਡਾ ਅਤੇ ਅਹਿਮ ਵਾਧਾ ਹੋਇਆ ਹੈ..ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਸਿਆਸੀ ਖੇਤਰ ਦੀਆਂ ਉੱਘੀਆਂ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ, ਸਾਬਕਾ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ, ਸਾਬਕਾ ਐੱਮ.ਐੱਲ.ਏ ਤੇ ਚੀਫ ਖਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ ਦੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਸ. ਰਾਜਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠਾ ਜੀ, ਸਾਬਕਾ RTI ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਹੇਮਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠਾ ਜੀ ਅਤੇ ਚੀਫ… pic.twitter.com/sJxlRYMT38 — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 25, 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व विधायक राजमहिंदर सिंह मजीठा ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की है। उनके साथ पूर्व RTI कमिश्नर हेमिंदर सिंह मजीठा और चीफ खालसा दीवान के सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा भी ‘आप’ में शामिल हुए। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी और पंजाब के हित के लिए सोच रखने वाले नेताओं के जुड़ने से “रंगला पंजाब” बनाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब की तरक्की, खुशहाली और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। राजमहिंदर सिंह मजीठा और अन्य प्रमुख चेहरों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को पंजाब की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इससे आने वाले समय में राज्य की सियासी समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

Go to News Site