Collector
AIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया:TVK नेता से मिले, पार्टी जॉइन करेंगे; फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन दिया था | Collector
AIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया:TVK नेता से मिले, पार्टी जॉइन करेंगे; फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन दिया था
Dainik Bhaskar

AIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया:TVK नेता से मिले, पार्टी जॉइन करेंगे; फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन दिया था

तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन बागी विधायकों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले विधायकों में मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस. जयकुमार शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने तीनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। स्पीकर से मिलने के बाद तीनों विधायक TVK नेता और PWD मंत्री आधव अर्जुना से मिले। कुमारवेल ने कहा कि वे जल्द TVK हेडक्वार्टर में पार्टी जॉइन करेंगे। AIADMK के तीनों विधायक उन 25 AIADMK विधायकों में शामिल थे जिन्होंने 13 मई को पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान TVK सरकार के समर्थन में वोटिंग की थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने फ्लोर टेस्ट में 144 वोटों से जीत हासिल की थी।

Go to News Site