Collector
लखनऊ: गोमतीनगर में अवैध कार वर्कशॉप पर चला एलडीए का बुलडोजर | Collector
लखनऊ: गोमतीनगर में अवैध कार वर्कशॉप पर चला एलडीए का बुलडोजर
Sudarshan News

लखनऊ: गोमतीनगर में अवैध कार वर्कशॉप पर चला एलडीए का बुलडोजर

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को गोमती नगर में अवैध कार वर्कशॉप के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से संचालित 02 कार वर्कशॉप को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मुजीब व अन्य द्वारा गोमती नगर के वास्तु खण्ड में भूखण्ड संख्या-3/64 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराकर गैराज/कार वर्कशॉप संचालित किया जा रहा था। इसी तरह दिग्विजय कुमार व अन्य द्वारा गोमती नगर के विकल्प खण्ड में भूखण्ड संख्या-2/417 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से कार वर्कशॉप संचालित किया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से किये गये उक्त दोनों व्यावसायिक निर्माण के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों कार गैराज ध्वस्त कर दिये।

Go to News Site