Collector
लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर Plastic Reduction and Sustainable Practices Drive के अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित | Collector
लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर Plastic Reduction and Sustainable Practices Drive के अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित
Sudarshan News

लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर Plastic Reduction and Sustainable Practices Drive के अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत दिनांक 25.05.2026 को वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, आलमनगर एवं बाराबंकी रेलवे स्टेशनों पर “Plastic Reduction and Sustainable Practices Drive” के तहत व्यापक जागरूकता अभियान एवं रैलियों का आयोजन किया गया। यह अभियान 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, कैटरिंग कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा सतत एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना था। अभियान के दौरान यात्रियों एवं संबंधित कर्मचारियों को सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील की गई। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक विद्युत एवं जल के उपयोग से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने साथ पानी की बोतल लेकर यात्रा करें तथा प्लास्टिक की बोतलों एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का न्यूनतम प्रयोग करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, कैटरिंग स्टाफ एवं सफाई मित्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Go to News Site