Rajasthan Patrika
Delhi NCR CNG price hike: दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है। 12 दिनों में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस ताजा बदलाव के साथ दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 91.70 रुपए प्रति किलोग्राम होगी। इससे पहले सरकार ने 15 मई को CNG की कीमतें 2 रुपए बढ़ाई थीं, फिर 18 मई को 1 रुपए और 23 मई को फिर 1 रुपए बढ़ाई थीं। 15 मई के बाद से CNG की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी तब शुरू हुई जब सरकारी तेल कंपनियों ने मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण बढ़ती ऊर्जा लागत का बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया।
Go to News Site