Sudarshan News
इस वर्ष 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक नौतपा का समय रहने वाला है। खास बात यह है कि इस बार अधिकमास के कारण ज्येष्ठ माह दो महीने तक चलेगा। इस अवधि में कुल आठ “बड़ा मंगल” भी पड़ने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। 27 साल बाद बना अनोखा ग्रह-योग ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार करीब 27 वर्षों बाद ऐसा योग बन रहा है जब नौतपा के नौ दिनों के भीतर दो बड़ा मंगल भी शामिल होंगे। इस स्थिति को अत्यधिक गर्मी, लू, आगजनी और प्राकृतिक असंतुलन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मंगल ग्रह का प्रभाव और “अग्नि योग” की स्थिति ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को अग्नि तत्व से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में नौतपा के दौरान जब दो बड़ा मंगल का संयोग बनता है, तो इसे “अग्नि योग” कहा जाता है। इस दौरान वातावरण में गर्म हवाएं, उमस और वायु दाब में बदलाव की संभावना बढ़ जाती है, जिससे समुद्री क्षेत्रों में निम्न दबाव की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने भी इस अवधि के लिए भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कई क्षेत्रों में तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। 1999 जैसा संयोग फिर दोहराया जाएगा बताया जा रहा है कि इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 1999 में देखने को मिला था, जब ज्येष्ठ अधिकमास के दौरान नौतपा में दो बड़ा मंगल आए थे। उस समय भी भीषण गर्मी दर्ज की गई थी। वर्तमान में गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में बनी हुई है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इससे गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे नौतपा का प्रभाव आंशिक रूप से टूट सकता है।
Go to News Site