Collector
भारतीय वायुसेना का बड़ा फैसला; अब GATE स्कोर से भी मिलेगी टेक्निकल ब्रांच में एंट्री | Collector
भारतीय वायुसेना का बड़ा फैसला; अब GATE स्कोर से भी मिलेगी टेक्निकल ब्रांच में एंट्री
Sudarshan News

भारतीय वायुसेना का बड़ा फैसला; अब GATE स्कोर से भी मिलेगी टेक्निकल ब्रांच में एंट्री

भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा (ऑफिसर कैडर) में चयन के लिए एक नई प्रवेश योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अब उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार, वैध GATE स्कोर रखने वाले अभ्यर्थियों को सीधे एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, जैसे AFCAT, से छूट दी जाएगी। हालांकि यह सुविधा केवल तकनीकी शाखा के लिए लागू होगी। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि AFCAT परीक्षा सभी शाखाओं में प्रवेश के लिए पहले की तरह जारी रहेगी। तकनीकी शाखा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास AFCAT और GATE दोनों माध्यमों से आवेदन करने का विकल्प रहेगा। इस नई योजना के तहत शैक्षणिक योग्यता पहले जैसी ही रहेगी। GATE स्कोर आधारित चयन के लिए उन्हीं मानकों को अपनाया जाएगा जो पहले AFCAT के माध्यम से तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए निर्धारित थे। वायुसेना ने स्वीकार्य GATE विषयों की विस्तृत सूची AFCAT Notification 02/2026 में जारी कर दी है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स और पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए वायुसेना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और करियर पोर्टल से जुड़े रहें, ताकि उन्हें समय पर सभी सूचनाएं मिलती रहें।

Go to News Site