Collector
भुवनेश्वर में ABVP की राष्ट्रीय बैठक; शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर होगा मंथन | Collector
भुवनेश्वर में ABVP की राष्ट्रीय बैठक; शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर होगा मंथन
Sudarshan News

भुवनेश्वर में ABVP की राष्ट्रीय बैठक; शिक्षा और युवाओं की भूमिका पर होगा मंथन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक इस वर्ष 29 से 31 मई 2026 के बीच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि पर स्थित शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान विश्वविद्यालय में होगी। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 484 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, छात्र नेतृत्वकर्ता, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह आयोजन संगठनात्मक दिशा और आगामी कार्ययोजनाओं को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। बैठक से पहले 27 मई को केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें 106 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके बाद 28 मई को संगठन के विभिन्न आयामों जैसे खेल, सेवा, कला, पर्यावरण, चिकित्सा, तकनीक और जनजातीय संपर्क से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जाएगी। मुख्य बैठक की पूर्व संध्या पर "नागरिक अभिनंदन समारोह" का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन और संगठन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। तीन दिवसीय इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी वर्ष की रणनीति भी तय की जाएगी। बैठक में ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’, छात्रावास सर्वेक्षण अभियान, गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस जैसे कई अभियानों पर चर्चा होगी। इसके अलावा सदस्यता विस्तार, इकाई गठन और अंतरराष्ट्रीय छात्र संपर्क जैसे विषयों पर भी विचार किया जाएगा। डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह बैठक संगठन की आगामी दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श के बाद जो निर्णय लिए जाएंगे, उन्हें देशभर की इकाइयों में लागू किया जाएगा, जिससे छात्र शक्ति और अधिक सशक्त बनेगी।

Go to News Site