AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर फिर सख्त बयान दिया है. उन्होंने मांग की कि ईरान अपने पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम का पूरा भंडार अमेरिका को सौंप दे या अंतरराष्ट्रीय निगरानी में उसे नष्ट करे. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच संभावित सीजफायर और परमाणु समझौते को लेकर बातचीत जारी है. पश्चिमी देशों को लंबे समय से आशंका है कि उच्च स्तर पर संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल हथियार निर्माण में हो सकता है.
Go to News Site