AajTak
अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में एक गुजराती महिला मेघना पटेल की उनके स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह मेहसाणा जिले के जांत्रल गांव की रहने वाली थीं और पिछले 10 साल से अमेरिका में रह रही थीं. घटना के समय वह अपने पति के साथ दुकान पर मौजूद थीं. तभी एक नकाबपोश हमलावर अंदर आया और कुछ देर देखने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और 26 सेकंड में फरार हो गया. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है. पुलिस को शक है कि यह हमला लूट के इरादे से किया.
Go to News Site