AajTak
IPL 2026 क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट आउट हो गए. जैकब डफी की गेंद पर कट शॉट खेलते समय उनका बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स पर जा लगा. IPL प्लेऑफ इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले वह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले 2025 में कुसल मेंडिस इस तरह आउट हुए थे.
Go to News Site