AajTak
बिहार के बेतिया जिले के मढिया गांव में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हुए हमले में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया. मामले में 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाकी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
Go to News Site