Sudarshan News
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज सीएम बद से इस्तीफा दे रहे है। उन्होंने अपने सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया है। मीटिंग के तुरंत बाद सीएम सिद्धारमैया अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते है। बताते चले कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कावेरी भवन में सुबह 9 बजे कैबिनेट के सभी मंत्रियों को बैठक के लिए बुलाया है। इसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत बाकी मंत्री और विधायक शामिल होंगे। मीटिंग के बाद सीएम राज्यभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस्तीफा सौंप सकते हैं। हांलाकि, यह खबर आई है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत बैंगलोर में मौजूद नहीं है।परिवार में इमरजेंसी के कारण वे अपने पैतृक निवास गए हुए है।मुख्यमंत्री सचिवाले ने कहा है कि आगर राज्यपाल उपब्ध नहीं रहे तो इस्तीफा उनके कार्यालय को सौपा जा सकता है। आपको बता दें कि कांग्रस हाईकमान के निर्देश पर यह बदलाव किया जा रहा है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज है। जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में भी फेरबदसल हो सकता है, इसके साथ ही 15 से 20 नए चहरे शामिल किए जा सकते है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच चुके है।
Go to News Site