Rajasthan Patrika
Karnataka Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है। सिद्धारमैया का बतौर मुख्यमंत्री दूसरा कार्यकाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले भी प्रदेश के दो मुख्यमंत्री एस. निजलिंगप्पा और देवराज उर्स का दूसरा कार्यकाल अधूरा ही रहा गया। ऐसी खबर आ रही है कि कांग्रेस उन्हें उनके कट्टर विरोधी डीके शिवकुमार से बदलने और उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। हालांकि चुनाव में केवल दो साल बचे है। कांग्रेस के उच्च कमान के करीबी माने जाने वाले धनवान राजनेता डीके शिवकुमार को 2023 के मुख्यमंत्री पद के लिए नजरअंदाज किए जाने से पार्टी में उनकी अहमियत का पता चलता है। दरअसल, सिद्धारमैया कांग्रेस शासित सभी राज्यों में एकमात्र ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। वहीं दूसरी ओर, शिवकुमार प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। राहुल गांधी के सामाजिक न्याय अभियान के बीच सिद्धारमैया को अचानक मुख्यमंत्री बनाना कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा।
Go to News Site