Collector
JNU Admission 2026: जेएनयू पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू; छात्रों की सहायता के लिए अभाविप ने बनाई हेल्पलाइन टीम | Collector
JNU Admission 2026: जेएनयू पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू; छात्रों की सहायता के लिए अभाविप ने बनाई हेल्पलाइन टीम
Sudarshan News

JNU Admission 2026: जेएनयू पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू; छात्रों की सहायता के लिए अभाविप ने बनाई हेल्पलाइन टीम

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में पीजी एडमिशन फॉर्म जारी किए हैं, जिसके बाद देशभर के छात्र जेएनयू में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जेएनयू इकाई ने प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की सहायता के लिए विशेष संपर्क और हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की है। हर साल बड़ी संख्या में ऐसे छात्र जेएनयू में आवेदन करते हैं, जो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। तकनीकी जानकारी और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण उन्हें आवेदन प्रक्रिया, कोर्स चयन और काउंसलिंग के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अभाविप ने विषयवार और केंद्रवार सहायता टीम बनाई है, ताकि छात्रों को समय पर सही जानकारी मिल सके। सहायता के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर छात्रों की सुविधा के लिए अभाविप जेएनयू इकाई ने कुछ प्रमुख पदाधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। मयंक पांचाल, अध्यक्ष अभाविप जेएनयू – 9998509892 प्रवीण पीयूष, मंत्री अभाविप जेएनयू – 6200298902 ‘जानकारी के अभाव में किसी छात्र का सपना न टूटे’ अभाविप जेएनयू इकाई के अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र जेएनयू में पढ़ाई का सपना लेकर आते हैं। कई बार सही जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रतिभाशाली छात्र को केवल जानकारी के अभाव में नुकसान न उठाना पड़े। अभाविप जेएनयू इकाई के मंत्री प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि नए विद्यार्थियों के लिए एक सहयोगी परिवार की तरह काम करती है। उन्होंने बताया कि एडमिशन फॉर्म जारी होने के तुरंत बाद से ही टीम सक्रिय होकर छात्रों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद हमेशा छात्र हितों की रक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रही है।

Go to News Site