Sudarshan News
इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक निजी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बस में सवार लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। प्रशासन ने घायलों के निःशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं।
Go to News Site